रांची। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा के प्रतिनिधियों ने रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक शुचि सिंह से गुरुवार को मुलाकात की।
बैठक के दौरान रांची पिस्का और नामकुम स्टेशन परिसर में एक स्थायी प्याऊ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे यात्रियों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क जल सेवा उपलब्ध कराई जा सके। संस्था की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि प्याऊ की स्थापना, रखरखाव एवं स्वच्छता की पूरी जिम्मेदारी वह स्वयं वहन करेगी।
रेलवे अधिकारी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। जल्द ही स्थान निर्धारण एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।
मंच के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि यह पहल यात्रियों के लिए राहतकारी साबित होगी। समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।
प्रतिनिधिमंडल मे मंच के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार, अमृतधारा प्रभारी यश सुरेखा, अनीश सरावगी, अमित शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK