रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की 96वीं कार्यसमिति की बैठक 26 और 27 अप्रैल को रातू रोड स्थित विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल में सम्पन हुई। इसकी शुरुआत में पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में भारतीयों की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की गई। घटना में काल के गाल में समाने वालों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलिराम यादव ने कहा कि भामसं पूरे प्रदेश में मजदूरों के हित के लिए लगातार अच्छी पहल कर रहा है। प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने मजदूरों के हित से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को सदन में रखा गया। इसमें कोयला, एचईसी, साहिया, आंगनवाड़ी, ऑटो- ई रिक्शा, ठेका श्रमिक एवं अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की। सदन ने भारत माता की जय बोल कर पारित किया।
भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश में कार्य को गति देने के लिए दो पदधारियों का चयन किया गया। एचईसी के महामंत्री रमा शंकर प्रसाद एवं केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर संतोष साहू को प्रदेश मंत्री का नई जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड प्रदेश में ठेका श्रमिकों के बीच काम कर रही यूनियन को महासंघ बनाने का निर्णय लिया गया। यह राज स्तरीय महासंघ कहलाएगा।
झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन के तहत आज परिवार और समाज में कुरीतियां आ गई है, जिसमें सुधार की जरूरत है। अपने परिवार के बीच आज की भागदौड़ में समय देने की आवश्यकता है। बच्चों को संस्कार दिया जाए।
भारतीय मजदूर संघ क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान धर्मनाथ शुक्ला ने कहा कि दो दिनों चली कार्यसमिति में बहुत सारे निर्णय लिए गए। विशेष कर मजदूरों की लड़ाई के लिए सभी यूनियनों और जिला मंत्री व विभाग प्रमुख ने जो निर्णय लिया उसे लागू करने पर चिंतन करने की आवश्यकता है।
भारतीय मजदूर संघ में पूरा जीवनी न्योछावर करने वाले प्रचारक दिवंगत डीके सदाशिव राव के लिए 2 मिनट का श्रद्धांजलि सभा की गई।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में झारखंड के सभी जिलों के प्रतिनिधि के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बलराम यादव, महामंत्री राजीव रंजन सिंह, वित्त सचिव चंदन प्रसाद, प्रदेश के पदाधिकारी सुनील कुमार, कृष्णा राय, रामचंद्र गोप, श्रीमती कुमुदिनी कुल्लू, श्रीमती रंजना शरण के अलावा जिला मंत्री और विभाग प्रमुख विशेष तौर पर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK