मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनायी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • शोभायात्रा 501 निशान ध्वज के साथ निकाली गई

रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा ने बुधवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सुबह 9 बजे सालासर मंदिर प्रांगण में यजमान महेंद्र शर्मा ने सपत्नी पडित श्याम सुंदर भारद्वाज के सानिध्य में  हवन पूजन कर विधिवत पूजा अर्चना कराया। अपराह्न 3 बजे से शोभायात्रा 501 निशान ध्वज के साथ निकाली गई।

शोभा यात्रा भजन मंडली, अनुपम झांकी, ढोल नगाड़ा, बैंड बाजा संग नगर भ्रमण ब्राह्मण भवन से प्रारंभ होकर कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, मारवाड़ी टोला, गांधी चौक, शहीद चौक, जैन मंदिर रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट, सेवासदन पथ होते हुए पुनः ब्राह्मण भवन पहुंची। वहां महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा में विधायक चंद्रवेश्वर् प्रसाद सिंह, यदुनाथ पांडेय, राजकुमार केडिया, विनय सरावगी, बसंत मित्तल, मनोज बजाज, मुन्चुन राय, रमेश सिंह, संजीव विजयवर्गीय, भैरव सिंह, ललित ओझा,  प्रमोद सारस्वत, धर्मेंद्र तिवारी, राधे श्याम शर्मा अन्य सहित काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे। सबों ने सांकेतिक रूप से काला रिबन बांह में बांधकर कश्‍मीर में हिंदुओं की नृसंस हत्त्या का विरोध दर्ज कराया।

विभिन्न चौक चौराहों पर अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, विप्र फाउंडेशन, श्री श्याम मंडल, श्री जीणमाता प्रचार समिति, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, रांची श्री जिनमाता प्रचार समिति, गौ सेवा समिति, हरियाणा संघ, महेश्वरी सभा, दाधीच परिषद, श्याम संघ, भारतीय युवक संघ, संजय भारद्वाज, डॉ सुनील व्यास, उत्तम शर्मा, नवरतन कौशिक, वेदांत मार्केटिंग ने शोभायात्रा का स्वागत में भगवान परशुराम की आरती, भव्य सम्मान, पुष्पवृष्टि व पेयपदार्थ से किया गया।

संस्था के अध्यक्ष अशोक पुरोहित एवं मंत्री कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि सन् 1950 में स्थापित हीरक जयंती वर्ष पर परशुराम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में सांय 7 बजे से प्रथम चरण में आहुत प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण किया गया। अप्रैल में आयोजित संपूर्ण ब्रह्म समाज के 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बच्चों के लिये चित्रांकन, फैन्सी ड्रेस, प्रश्नोतरी, भाषण, निबंध, कुर्सी दौड़, कैरम व चेस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शाम 7.30 बजे से परशुराम जन्मोत्सव का सामूहिक प्रसाद का आयोजन किया गया।

पूर्व अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव आयोजन के सफल संचालन के लिए संयोजक धर्मचंद शर्मा एवं कमल शर्मा, सह संयोजक श्रीमती ममता शर्मा, सुनील शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष शर्मा, आकाश शर्मा, श्रीमती पिंकी शर्मा को मनोनीत किया गया था, जिन्होंने सक्रिय योगदान दिया।

इस अवसर पर अशोक पुरोहित, किशनलाल शर्मा, गुलाब शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित सारस्वत, श्याम सुंदर गोवला,  कृष्ण शर्मा, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, नथमल शर्मा, आकाश शर्मा, चेतन शर्मा, ललित माटोलिया, योगेश सारस्वत, जग्गू जोशी, ओम प्रकाश माटोलिया, अनिल शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *