- दिवंगत आंदोलनकारियों को दी गई श्रद्धांजलि
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित सर्किट हाउस परिसदन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित रविवार को की गई। जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय पदधारी, जिले के पदधारी और नए कार्यकर्ता शामिल हुए।
मोर्चा की विचारधारा से प्रभावित होकर कई झारखंड आंदोलनकारी, क्रांतिकारी और जिले के दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। इनमें प्रमुख रूप से चाईबासा झारखंड जेनरल कामगार यूनियन सह आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष हीरालाल हेंब्रम, सरायकेला जिला उपाध्यक्ष राम सिंह तियु, खुटपानी प्रखंड अध्यक्ष महानायक सुंडी, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष शंकर दिग्गी, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष जगबंधु हेंब्रम, सदर चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष विशाल पूर्ति, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष अनिल चतार, मंझारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश बिरूवा, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष डालसेन पूर्ति शामिल हैं।
इनके अतिरिक्त रोशन बंकीरा, जेना करवा, अविनाश करवा, मिथिलेश हेंब्रम, रमेश गोडसोरा, गोया गोप रांन्दो हेंब्रम, रमेश पान, डुमू सोय, भगवान दास ठाकुर, सामू पूर्ति, संजय पूर्ति, कार्तिक तांती, सूरज गुदूवा, निर्मल गोप, यदुनाथ पाठ पिंगुआ, क्षर्मेंद्र पाट पिंगुवां, बिरसिंह गोप, विजय बारी आमू बिरूली और चाईबासा के निर्दलीय पूर्व प्रत्याशी संजय देवगम समेत सैकड़ों नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन के जिलाध्यक्ष करण महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी सरायकेला प्रेम माडी, जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष गणेश महतो, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष बुवाई बिरुली, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष निशूचक चाम्पीया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय महतो, सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष सर्वजीत, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार और जिले व प्रखंड के पदाधिकारी तूफान महतो, महेंद्र व अंबिका ने नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मनोहरपुर तरतरा निवासी झारखंड के लाल आल्हाद महतो की ईरान में एक दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु का मामला प्रमुखता से उठाया गया। इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी उनका शव अभी तक नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही बोकारो बीएसएल प्रबंधन द्वारा प्रेम महतो की हत्या के मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने पर भी चर्चा की गई। दिवंगत आल्हाद महतो और प्रेम महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK