सुतियाम्बे मुड़हर पहाड़ में मनाया गया महाराजा मदरा मुंडा का जन्मदिन

झारखंड
Spread the love

रांची। सुतियाम्बे मुड़हर पहाड़ में दो दिवसीय चैत पूर्णिमा पूजा और महाराजा मदरा मुंडा का जन्मदिन अरविंद पहान की अगुवाई में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मनाया गया। सुतियाम्बे मुड़हर पहाड़ क्षेत्र के अरविंद पहान ने बताया कि महाराजा मदरा मुंडा के जन्मदिन पर नकटा नकटी, मुंडा मुंडाईन, मरवा टुंगरी, बाघ बाघिन, सूर्यमंडा, देवीमंडप, कोकोदरा कंपाट, अंधारी ईजोरी और भी कई पवित्र स्थानों में पूजा अर्चना की जाती है।

इस अवसर पर सफेद मुर्गा, लाल मुर्गा, माला मुर्गा, भेड़ा, बकरा की बलि देकर क्षेत्र में सुख शांति के लिए ग्रामदेवता से कामना की गई। पड़हा राजा उज्ज्वल पहान ने  बताया कि चैत पूर्णिमा पूजा विगत कई वर्षों से पूरे परंम्परागत ढंग से की जा रही है, जिसमें आसपास क्षेत्रों के पहान, पईनभोरा, कोटवार, महतो लोग शामिल होते हैं।

खूंटकटी मुंडा धर्म समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष मुंडा ने बताया कि सुतियाम्बे मुड़हर पहाड़ के आसपास जितने भी हमारे पवित्र स्थल है, उनके संरक्षण को लेकर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्‍ल्‍यू मुंडा ने कहा कि आदिवासियों की पहचान उनके धार्मिक और परंम्परागत पूजा पद्धति से की जाती है। सुतियाम्बे  मुड़हर पहाड़ के आसपास जितने भी पवित्र स्थल हैं, उनके संरक्षण करने की जरूरत है।

सुतियाम्बे मुड़हर पहाड़ चैत पूर्णिमा पूजा में मुख्य रूप से अरविंद पहान, उज्ज्वल पहान, रंजन पहान, राजेश पहान, दरिन्द्रचन्द पहान, रामेश्वर पहान, लक्ष्मीनारायण मुंडा, अनिल मुंडा, मनीष मुंडा, दिनेश मुंडा, सोनू मुंडा, संजय पहान, विजय मुंडा, विनोद मुंडा, सीताराम मुंडा सहित अन्‍य शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *