मदार जंक्शन-रांची समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें टाइमिंग और रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन मदार जंक्शन-रांची-मदार जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 7 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 6 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच यानी 18 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09619 मदार जंक्शन-रांची स्पेशल 6 अप्रैल से 29 जून, 2025 तक प्रत्येक रविवार को मदार जंक्शन से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का मदार जंक्शन प्रस्थान रविवार 13:50 बजे, जयपुर आगमन 15:40 बजे प्रस्थान  15:50 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन आगमन  18:20 बजे प्रस्थान 18:40 बजे, सोगरिया आगमन 19:55 बजे प्रस्थान 20:05 बजे, गुना जंक्शन  आगमन 23:25 बजे प्रस्थान      23:35 बजे, सागर आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, कटनी मूडवारा आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:20 बजे, चौपन आगमन 13:40 बजे प्रस्थान 14:00 बजे, डालटनगंज आगमन 17:35 बजे प्रस्थान 17:37 बजे, लोहरदगा आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:12 बजे एवं रांची आगमन सोमवार 21:25 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 09620 रांची-मदार जंक्शन स्पेशल 7 अप्रैल से 30 जून, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान सोमवार 23:55 बजे, लोहरदगा आगमन 00:53 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, डालटनगंज आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:42 बजे, चौपन आगमन 06:40 बजे प्रस्थान 07:00 बजे, कटनी मूडवारा आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:40 बजे, सागर आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:35 बजे,  गुना जंक्शन आगमन  22:00  बजे प्रस्थान 22:10 बजे, सोगरिया आगमन 01:05 बजे प्रस्थान 01:15 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, जयपुर आगमन 06:30 बजे प्रस्थान  06:40 बजे एवं मदार जंक्शन आगमन बुधवार 09:00 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK