विवेक चौबे
गढ़वा। रामनवमी पर्व को लेकर जिले के कांडी पुलिस ने शनिवार को कांडी में फ्लैग मार्च किया। अंचलाधिकारी राकेश सहाय व थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से शुरू होकर ब्लॉक, बाजार होते बिजली ग्रिड तक गया। उसके बाद वापस थाना तक आकर समाप्त हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोग रामनवमी का पर्व शांति व शौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। कांडी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। असामाजिक व शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। जो भी व्यक्ति शांति भंग करेगा, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कांडी थाना क्षेत्र के सभी चौक चौराहों, बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की टीम तैनात रहेगी। फ्लैग मार्च में एसआई जुली टुड्डू, विनय मांझी, आशीर्वाद महतो, वीरेंद्र पासवान, निरंजन पासवान के अलावे कई पुलिस बल शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


