हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर कबड्डी एवं महाआरती का आयोजन

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल ने कबड्डी एवं महाआरती का आयोजन किया गया। श्री हनुमान दिवस को बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद बलोपासना दिवस के रूप में मनाता है। इसी निमित्त लोहरदगा नगर क्षेत्र के धोड़ा टोली में कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने पूरी जोर आजमाइश की। शारिरिक बल का प्रयोग कर पूरी शक्ति के साथ कबड्डी खेलकर समाज में युवाशक्ति को और शक्तिशाली बनाने का संदेश दिया।

रात में सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के प्रण के साथ बजरंग दल संयोजक प्रियांशु कुमार, प्रान्त धर्म प्रमुख ब्रह्मचारी चैतन्य गुरु और विहिप ज़िला संगठन मंत्री कार्तिक की अगुवाई में धोड़ा टोली स्थित मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसमें धोड़ा टोली के बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल हुई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK