चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के निजी स्कूलों द्वारा कथित तौर पर की जा रही मनमानी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता राम लाल मुंडा ने 7 अप्रैल से चक्रधरपुर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का एलान किया है। श्री मुंडा ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है। विद्यालयों द्वारा प्रति वर्ष अभिभावकों से वार्षिक शुल्क, डिजिटल शुल्क, कंप्यूटर शुल्क, जनरेटर शुल्क और मासिक शुल्क सहित विभिन्न माध्यमों से राशि वसूली जाती है।
श्री मुंडा ने यह भी आरोप लगाया कि निजी विद्यालय अभिभावकों को विद्यालय से ही कॉपी, किताब, स्कूल ड्रेस, जूता और अन्य सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करते हैं और इन सभी पर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। श्री मुंडा ने दावा किया कि कुछ स्कूलों ने तो दुकानदारों के साथ समझौता कर रखा है और बच्चों के अभिभावकों को निश्चित दुकानों से ही किताबें और अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है।
झामुमो नेता ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत पर उन्होंने इसकी शिकायत बीईईओ से की थी, जिसके बाद बीईईओ ने मामले की जांच की। श्री मुंडा ने कहा कि आगामी सात अप्रैल से वह चक्रधरपुर बीईईओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे और जब तक सरकार और जिला प्रशासन द्वारा निजी स्कूलों की इस मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया जाता है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक श्रीनाथ प्रधान, सुजीत प्रधान, बीरेन्द्र सिंह, निराकर केराई आदि उपस्थित थे। श्री मुंडा ने अन्य अभिभावकों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK