Jharkhand Weather : कल से दो दिन पड़ेंगे ओले, इन जिलों में भी असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 14 अप्रैल से दो दिन ओले पड़ेंगे। बारिश होगी। आंधी चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका भी। इसकी चपेट में कई और जिले आएंगे। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 अप्रैल, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

कल से यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को राज्‍य में कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

16-17 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को पलामू प्रमंडल को छोड़कर राज्‍य के शेष भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

18-19 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को सामान्‍यत: बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ राज्‍य में कई जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

यहां पड़ सकते हैं ओले

केंद्र के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं। गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। यहां 40 से 60 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है। इसका असर दुमका, जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी, रांची, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगा। अन्‍य जिलों में आंधी चलने के साथ वज्रपात होने के संकेत हैं।

16-17 को यहा वज्रपात

केंद्र के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को पलामू प्रमंडल को छोड़कर राज्‍य के शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की स्‍पीद 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *