Jharkhand Weather : इन जिलों में चलेगी लू, इस दिन पड़ेंगे ओले

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ने लगी है। राज्‍य के कई जिलों में कल से लू चलेगी। आने वाले दिनों में ओले पड़ेंगे। वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 23 अप्रैल, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

कल से मौसम रहेगा शुष्‍क

केंद्र के अनुसार 24 और 25 अप्रैल को राज्‍य में आसमान मुख्‍यत: साफ और मौसम शुष्‍क रहेगा।

26 से होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 26 को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं पड़ने की उम्‍मीद है।

27 को यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 27 अप्रैल को पलामू प्रमंडल को छोड़कर शेष भागों में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

28-29 को भी बारिश

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

24 से यहां चलेगी लू

मौसम केंद्र के अनुसार 24 से 26 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं लू चलेगी। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में पड़ने की आशंका है।

इन जिलों में आंधी-वज्रपात

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में 26 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आंधी चलने के साथ वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 27 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्‍मीद है। इसका असर लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

इन‍ जिलों में पड़ेंगे ओले

इसी तरह 27 अप्रैल को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं आंधी चलने व ओले पड़ने की आशंका है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्‍मीद है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, रांची खूंटी जिले में पड़ने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK