Jharkhand Weather : रांची। उत्तरी बांग्लादेश और उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। इसके अलावे एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार खाड़ी तक नीचले क्षोभमंडलीय स्तरों से गुजर रही है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में ओले पड़ेंगे। वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 अप्रैल, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4 दिन इसमें धीरे-धीरे 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।
कल मौसम रहेगा शुष्क
केंद्र के अनुसार 25 अप्रैल को राज्य में आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहेगा।
26 से होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 26 को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं पड़ने की उम्मीद है।
27 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 27 अप्रैल को पलामू प्रमंडल को छोड़कर शेष भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।
28 से 30 को भी बारिश
राज्य में 28 से 30 अप्रैल तक अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
कल यहां चलेगी लू
मौसम केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी एवं उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू चलेगी। इसका असर बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में पड़ने की आशंका है।
यहां आंधी-वज्रपात
केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल को राज्य के बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।
राज्य के गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, लोहरदगा जिलों में 27 अप्रैल को कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की उम्मीद है।
राज्य के गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा एवं लातेहार जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 40-50 kmph) के साथ वज्रपात की संभावना है।
यहां पड़ेंगे ओले
राज्य के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, कोडरमा एवं गिरिडीह जिलों में 27 अप्रैल को कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 40-50 kmph) के साथ वज्रपात की संभावना है।
राज्य के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, कोडरमा एवं गिरिडीह जिलों में 28 अप्रैल को कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 50-60 kmph) के साथ वज्रपात की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK