
रांची। झारखंड सरकार ने तीन आईएएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 3 अप्रैल, 2025 को जारी कर दिया। सचिव प्रशांत कुमार के छुट्टी पर चले जाने पर यह व्यवस्था की गई है। श्री कुमार 7 अप्रैल से 5 मई तक छुट्टी पर जा रहे हैं।
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह को जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रधान गृह सचिव वंदना दादेल को वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक मनीष रंजन को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK