झारखंड बालिका खो-खो टीम ने रचा इतिहास

झारखंड खेल
Spread the love

  • जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य

रांची। द्वितीय जूनियर राष्ट्रीय सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता 18 से 20 अप्रैल, 2025 तक ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल अतरौलिया, आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश) में हुई। इसमें झारखंड की बालिका टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा।

यह प्रतियोगिता सुपर स्पीड खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हुई थी। तृतीय स्थान के लिए झारखंड टीम ने कड़े संघर्षपूर्ण मैच में उत्तरप्रदेश को 22-13 अंकों से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। झारखंड टीम की ओर से कप्तान पूजा कुमारी,  अन्नुप्रिया उरांव, आस्था तिग्गा, पूजा तिर्की एवं कोमल कुमारी का शानदार प्रदर्शन रहा।

टीम के शानदार प्रदर्शन पर झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष भरत सिंह, महासचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष सहजाद कुरैशी, संयुक्त सचिव नीतेश साहु, संजय कुमार, सुभाष गांगुली, श्रीकांत कुमार, निखिल कुमार, अभिषेक कुमार एवं दिव्या रानी ने विजेता खिलाड़ियों बधाई और शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK