जेसीआई रांची ने कराई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ट्रेनिंग

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने अपने कार्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ट्रेनिंग प्रोग्राम किया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में जेसीआई मेंबर्स, उनके परिवार और बच्चों ने भाग लिया।

श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल कार्यक्रम की मुख्य ट्रेनर थीं। वह इज्ज़की टेक सॉल्यूशंस, जमशेदपुर की फाउंडर डायरेक्टर है। उन्‍होंने सभी को कंप्यूटर द्वारा अपने बिजनेस सोल्यूशन को सरल बनाने की प्रक्रिया सिखाई गई।

सुश्री अग्रवाल ने बताया कि ओपन ए.आई. द्वारा कोई भी व्यक्ति बिना किसी अतिरिक्त खर्च के वीडियो, ऑडियो, फोटो, फ्लो चार्ट, लेटर, कहानी या फिल्म तक बना सकता है। इस प्रक्रिया की समझ से बिजनेस ऑपर्च्युनिटी और विज्ञापन दोनों को सरल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन ऋषभ अग्रवाल और विशेष वशिष्ठ ने किया। अध्यक्ष प्रतीक जैन, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेनिंग तरुण अग्रवाल, डायरेक्टर ट्रेनिंग ऋषभ जैन का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में अजीत साहू, मनीष रामसिसरिया, रोशन मोदी, केतुल पटेल, अनिल अग्रवाल, सिद्धार्थ जायसवाल, तपिश केडिया व अन्य मेंबर्स और उनके बच्चे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK