पोषण पखवाड़े पर विद्यार्थियों को बताई संतुलित भोजन की महत्‍ता

झारखंड
Spread the love

पलामू। संतुलित भोजन ही स्वस्थ जीवन का आधार है। इसके लिए भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज लवण, जल, रुद्रांक्ष, विटामिन होना चाहिए। इसके सेवन से बीमारियां नहीं होती है। आज महिलाओं और बच्चों में खून की कमी से होनेवाली बीमारी ‘एनीमिया’ आम हो गयी है। इसका मुख्य कारण स्वास्थ्य के प्रति घोर लापरवाही है। इसके अलावे रिकेट्स, खून का थक्का नहीं जमना आदि बीमारी भी है। इसके लिये हमसबों को शारीरिक साफ सफाई के साथ पास पड़ोस की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। उक्त बातें पोषण पखवाड़े के तहत बच्चों को बताई गई।

पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से मनाया जा रहा है। इसका समापन 22 अप्रैल को हुआ। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा पोषण अभियान के तहत आयोजित किया जाता है। इसका एकमात्र उद्देश्य कुपोषण से निपटना और पोषण परिणामों में सुधार करना है। पोषण संबंधी जागरुकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।

इसके अतिरिक्‍त पृथ्वी दिवस के बारे में भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि पहली बार पांच दशक पहले ‘ 22अप्रैल 1970 ‘ को महज दो लाख लोग पृथ्वी को संरक्षित करनेवाला ‘पृथ्वी दिवस’ को मनाने के लिए जमा हुए थे। इसके जनक अमेरिका के पूर्व सीनेटर गेराल्ड नेल्सन थे। आज इनके इस अभियान में 192 देश शामिल हो गये हैं।

विद्यार्थियों को बताया गया कि पूरा विश्व जलवायु में तेजी से हो रहे परिवर्तन से चिंतित है। लोगों में भय व्याप्त है। समय रहते हम सब नहीं चेते तो ग्लोबल वार्मिंग की चपेट से दुनिया उजड़ जायेगी। पृथ्वी का औसत तापमान 1.4 डिग्री फारेनहाइट बढ़ चुका है। ग्लेशियर पिघल रहें हैं। महासागर के वाटर लेबल बढ़ रहे हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो बड़े बड़े शहर जलमग्न हो जायेंगे। जीवाश्म ईंधन के बेधड़क प्रयोग पर रोक होनी चाहिए। ये वायु प्रदूषण के मुख्य कारक हैं।

इस कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, मु. जुबैर अंसारी, राजेश कुमार गुप्ता, सुषमा पांडेय, पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी, राजेश कुमार सिन्‍हा ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।