Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 19 अप्रैल, 2025

मेष

व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर और बाहर दोनों जगह पूछ-परख बढ़ेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।

वृष

परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

मिथुन

आप जो सोचते हैं, उसे करते नहीं है। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से कभी आगे नहीं बढ़ सकते है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

कर्क

अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते है। शांत रहें, व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

सिंह

दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।

कन्या

अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जायगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

तुला

दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। हर तरह के विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी नहीं करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

धनु

जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद नहीं करें।

मकर

संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आपका निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे है। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। विवाद नहीं करें।

कुंभ

दूसरों की मजबूरी को समझें। सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार के समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन

कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा नहीं करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)