- Horoscope Today : 11 अप्रैल, 2025
मेष
भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है। उसे तन, मन और धन से मदद कर सकते हैं।
वृष
ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं, जो बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आर्थिक संकट की चपेट में आ सकते हैं।
मिथुन
कार्यस्थल में ट्रांसफर एक अच्छा मोड़ लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से उनका दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों में मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख मिलेगा।
कर्क
आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं। पूरे मान-सम्मान से सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें।
सिंह
व्यवस्था और जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे। घरेलू स्तर पर काफी उतार चढ़ाव देखना है। करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो आत्मसम्मान मिलने वाला काम करें।
कन्या
कामकाज को सुधार लाने की कोशिश करें। किसी जानकार मित्र की सलाह पर बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा।
तुला
जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें। दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नहीं रहता।
वृश्चिक
व्यापार व व्यवसाय की तरफ नजर रखना काम की पहली प्राथमिकता है। दोपहर तक अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। विवाद में नहीं पड़ें। तबीयत का ख्याल रखें।
धनु
सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारना जरूरी है। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है।
मकर
कार्यों में शुरुआती दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है। जब इसमें अपने फायदे का इंतजार करते हैं, तब काम अटक जाते हैं। किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें।
कुंभ
जिस स्तर पर कार्यरत हैं तो चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
मीन
सुख आराम की इच्छा सभी की होती है, लेकिन यह तोहफा पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। जीवन में भाग्यशाली हैं। आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)