Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 10 अप्रैल, 2025

मेष

पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी।

वृष

किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें। इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है।

मिथुन

कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नई तकनीक की जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा को उन्नति मिल सकती है।

कर्क

भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें। लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा।

सिंह

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सचेत होकर कार्य करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें। भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान होगा। साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। दिन लाभकारक रहेगा।

कन्या

विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला

आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक

बीते दिनों की बेचैनी शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु

खुशी बरकरार रहे, इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर

नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है।

कुंभ

ग्रहों की चाल से लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा।

मीन

लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अधिक फायदा दे सकते हैं।