मध्य विद्यालय से सेवानिवृत हुए शिक्षक को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

कतरास (धनबाद)। राजेन्द्र कन्या मध्य विद्यालय में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल, कतरास के सौजन्य से मध्य विद्यालय, नवागढ़ से सेवानिवृत हुए शिक्षक अंबुज कुमार महतो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी अशोक कुमार पाल उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने सेवाकाल में शिक्षा, शिक्षार्थी और संगठन के प्रति उनके समर्पित समर्पण सेवा भाव की प्रशंसा की। सेवानिवृत्त शिक्षक को उनकी दूसरी पारी के लिए स्वस्थ, समृद्ध और सुखद रहने की शुभकामना दी।

क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार पाल ने कहा कि अंबुज जी एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार शिक्षक शिक्षक थे। हम सभी को उनको किये गये कार्यों से सीख लेने की जरूरत है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी राकेश कुमार (मुरली), विनय रंजन तिवारी, जिला संगठन मंत्री मदन मोहन महतो, अंचल सचिव रेखा कुमारी, अभय कुमार झा, राजकुमार  ठाकुर, अनिल कुमार रवानी, महेश्वर दास, सोनी कुमारी, सोनाली डे, सरोज कुमार, ईश्वर चन्द्र दुबे, मो अरशद, हरिशंकर प्रसाद, राजकुमार, मनिंदर कुमार सिन्हा, मो अस्लम, मो सिद्दीकी, मंजीत कुमार सिंह सहित अन्‍य शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK