ज़िक्रा ए स्कूल में मना ईद मिलन समारोह

झारखंड
Spread the love

रांची। ज़िक्रा ए स्कूल में ईद मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने एक-दूसरे को गले लगा कर किया। विद्यालय के निदेशक सह शहर क़ाज़ी रांची हाफिज अबुल कलाम एवं प्राचार्या अर्शी सबा ने संयुक्‍त रुप से बच्चों को मीठी सेवइयां खिलाया। ज़िक्रा ए स्कूल में नर्सरी टू दसवीं तक सीबीएसई पैटर्न पर इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होती है।

हाफिज अबुल कलाम ने बताया कि दीनी शिक्षा के साथ टॉप इनवायरमेंट में बच्चे स्कूल की पढ़ाई के साथ हिफज़ भी कर रहे है। मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किया। स्कूल के निदेशक और अतिथियों ने कहा कि ईद आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है। यह सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। हमें एकता के साथ समाज को सशक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए।

मौके पर प्रिंसिपल अर्शी सबा, उप प्रिंसिपल सालेहा परवीन, हेड टीचर इशरत निशा, सुंबल सबा, सानिया रहमान, जैनब फातिमा, फरहा नाज, सानिया सबा, मासूम परवीन, रफत आलिया, फरहीन नाज समेत स्कूल परिवार और गार्जियन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK