डॉ एमके गुप्त बने बीएयू के वेटनरी संकाय के डीन

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वरिष्ठ प्रोफेसर और पशु विकृति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मधुरेंदु कुमार गुप्त को पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहां के अधिष्ठाता डॉ सुशील प्रसाद का 21 अप्रैल को असामयिक निधन हो गया था।

लोकप्रिय शिक्षक और शोध वैज्ञानिक के रूप में प्रतिष्ठित डॉ गुप्त पिछले कई वर्षों से बीएयू के निदेशक आवासीय शिक्षा सह अधिष्ठाता स्नातकोत्तर संकाय का भी अतिरिक्त दायित्व संभाल रहे हैं। साथ ही पशुचिकित्सा महाविद्यालय के कई विभागों के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार उनके पास है।

डॉ सुशील के निधन पर शोक सभा

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ सुशील प्रसाद के असामयिक  निधन पर रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में एक शोक सभा हुई जिसमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कुलपति डॉ एससी दुबे सहित विभिन्न वक्ताओं ने डॉ सुशील प्रसाद के मानवीय गुणों और एक व्यवहारकुशल शिक्षक, समर्पित वैज्ञानिक एवं प्रशासक के रूप में उनके योगदान को याद किया। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत प्राणी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK