लोहरदगा। कैरो प्रखंड अंतर्गत कैरो बस्ती में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उड़ीसा प्रभारी अभिनव सिद्धार्थ के सौजन्य से जूनियर स्टार के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया। मौक़े पर कैरो युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तिला उरांव ने कहा कि खेल अनुशासन मानव जीवन को निखरता है। खेल से शरीर में रक्त संचार भी सुचारू रूप से होते रहता है।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर खेलकूद में भाग लेना चाहिए!
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश चीफ़ कन्वेनर अल्ताफ़ अंसारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर खेलकूद में भाग लेना चाहिए। खेल खिलाड़ियों में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का भाव जगाता है। यही प्रतिस्पर्धा का भाव इंसान को भविष्य में स्वर्णिम ऊंचाई तक ले जाता है।
इस दौरान प्रखंड युवा कांग्रेस सचिव काली उरांव, मोगिस अंसारी, छोटू उरांव, सोनू उरांव इत्यादि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK