उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

झारखंड
Spread the love

  • कई समस्याओं का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जनता दरबार में जिलावासियों की समस्याओं से अवगत हुए। जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने जनता दरबार में अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी। उन्हें आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया।

बेघर महिला के रहने की व्यवस्था

जनता दरबार में अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ बेघर महिला अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त से मिलने आयी थी। उपायुक्त द्वारा महिला के पति एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली गयी। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। अन्य रिश्तेदारों से भी किसी प्रकार की मदद नहीं मिलती, जैसे-तैसे गुजारा होता है। पार्क या सड़क पर छोटे बच्चे के साथ रात गुजरती है। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से महिला और उसके बच्चे की रहने की व्यवस्था वन स्टॉप सेंटर में कराई

स्कूल फी माफी का आवेदन

मजदूरी कर गुजर बसर करनेवाली एक महिला अपने बच्चे का स्कूल में नामांकन कराने की फरियाद लेकर जनता दरबार में पहुंची थी। उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची को इस मामले में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चे का नामांकन सुनिश्चित हो सके। एक अन्य मामले में महिला अपने बच्चे के साथ खराब आर्थिक स्थिति के कारण स्कूल फी माफ कराने का आवेदन लेकर आयी थी। इस मामले में भी उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक को संबंधित स्कूल प्रबंधन से बात कर उचित समाधान निकालने का निर्देश दिया गया।

राशन कार्ड में गड़बड़ी का सुधार

हिन्दपीढ़ी के एक राशन कार्डधारी के कार्ड में सदस्यों के नाम में त्रुटियां थीं। उपायुक्त द्वारा जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों को तुरंत बुलाकर निर्देशित किया गया कि आवश्यक दस्तावेज का अवलोकन करते हुए राशन कार्ड में सुधार करें। राशन कार्ड में तुरंत सुधार पर आवेदक द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

जमीन की रजिस्ट्री का प्रयास

जनता दरबार में कांके अंचल के ओयना मौजा में भू-माफिया द्वारा विवादित जमीन की रजिस्ट्री का प्रयास किये जाने से संबंधित शिकायत की गयी। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा अपर समाहर्त्ता और सब रजिस्ट्रार को जांच कर समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

जल्द से जल्द समाधान करें

उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन आये जो जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए जल्द से जल्द समाधान करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र प्रतिपुष्टि समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *