
रांची। झारखंड मैथिली मंच के कार्यालय भवन विद्यापति दलान के प्रथम तल के एक भाग का निर्माण राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की सांसद निधि के ऐच्छिक कोष से हुआ है। निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 16 अप्रैल, 2025 को सांसद ने नव निर्माण का लोकार्पण किया। उक्त निर्माण कार्य को संतोष कुमार मिश्र के व्यक्तिगत रूचि लेकर तय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी तत्परता से कराया।
श्री मिश्र को झारखंड मैथिली मंच ने पाग, दोपट्टा, मोमेंटो एवं मैथिली पुस्तक से भरा बैग देकर सम्मानित किया। समारोह में मंच के महासचिव जयंत कुमार झा ने सांसद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
संरक्षक अरूण कुमार झा ने कहा कि उक्त भवन में पीने के पानी के स्थाई निदान के लिए अपने निधि से बोरिंग कराने की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत यादव ने कहा कि मैं मैथिली मंच के सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर हर कार्यक्रम में तत्पर रहता हूं।
सांसद ने कहा कि महाकवि विद्यापति के नाम पर किसी भी काम को करके मैं धन्य हो जाता हूं। पीने के पानी की व्यवस्था की मांग को स्वीकार करता हूं। यथाशीघ्र इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। धन्यवाद बदरी नाथ झा ने किया।
इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावे प्रेम चन्द्र झा, ब्रज किशोर झा, नरेश झा, रंधीर झा, चन्द्र शेखर झा, सुकुमार नाथ झा, ब्रज कुमार झा, सतीश कुमार मिश्र, किशोर झा सहित काफी संख्या में सदस्य एवं आमंत्रित अतिथि सम्मिलित हुए। यह जानकारी उपाध्यक्ष भारतेंदु झा ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK