
- राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को, तैयारी जोरों पर
रांची। नवनियुक्त डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने रांची व्यवहार न्यायालय के डालसा हॉल में सभी मध्यस्थों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य 10 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण पर जोर देना बताया गया। उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिये।
सचिव ने मौके पर कहा कि वादों के निस्तारण में मध्यस्थों व अधिवक्ताओं की भूमिका अहम है। इस अवसर पर डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर, मध्यस्थ श्रीमती नीलम शेखर, सुश्री ममता श्रीवास्तव, श्रीमती सेवा चक्रवर्ती, एलके गिरि समेत रांची व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मध्यस्थ व विशेषज्ञ मध्यस्थ उपस्थित थे।
बताते चले कि झालसा के निर्देश पर वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का 10 मई को होना सुनिश्चित हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समझौतापूर्व बैठक 10 मार्च से शुरू हो चुका है। इसके मद्देनजर डालसा, रांची के द्वारा भी तैयारी शुरू कर दिया गया है। सभी न्यायालयों से वादकारियों को नोटिस भेजने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने सभी न्यायिक अधिकारियों से वार्तालाप कर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि अपने न्यायालय के माध्यम से पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित कर नोटिस का अधिक से अधिक तामिला कराएं, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण हो सके।
डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने सभी पीएलवी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जागरुकता कार्यक्रम के आयोजन के बाद ग्रामीणों व जरूरतमंदों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दें, ताकि लोग जागरूक हो। वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा उठा सके। अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क करा सकें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK