राजेश कुमार मिश्रा
गया। बिहार विधानसभा का चुनाव इसी साल होने वाला है। गया जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव देविका सरयार मिश्रा गया शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी चाही तो 2025 के विधानसभा चुनाव में गया शहर से मैदान में उतरुंगी। गया को विकसित शहर बनाने की संकल्प के साथ विकास करूंगी।
सुश्री मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का काम करती है। युवाओं को रोजगार देना चाहती है। हमारी पार्टी का नारा भी पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा है। इसमें युवा भारी संख्या में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। महिलाओं के साथ आज बिहार में जो घटनाएं घट रही है, ये शर्मनाक है।
देविका ने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस के साथ महागठबंधन की सरकार बनने पर ही राज्य का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि अगर गया शहर की जनता का आशीर्वाद मिला यहां का विकास करने में कोई कसर नही छोड़ूंगी।
बेरोजगारों को रोजगार दिलाना, महिला विकास के साथ बुजुर्गो को पेंशन, शिक्षा में सुधार, गया शहर का सौंदर्यकरण, शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिग जोन की व्यवस्था कराना भी प्राथमिकता रहेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK