सेन्हा मुर्की पथ पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में अनियमिता की शिकायत

झारखंड
Spread the love

  • मुखिया, ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद प्रतिनिधि‍ ने लिया निर्माण कार्य स्थल का जायजा

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। सेन्हा मुर्की पथ पर बना रहे पुल भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत सेन्हा प्रखंड के उपप्रमुख, मुखिया, एवं ग्रामीणों ने सांसद सुखदेव भगत को आवेदन देकर की थी। इसके बाद सांसद के निर्देश पर लोहरदगा जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद ने स्थल पहुंचकर अर्ध निर्मित पुल का जायजा लिया।

मुखिया और ग्रामीण ने बताया कि सेट्रिंग करने के बाद छड़ बांधा गया था। बारिश के कारण सेट्रिंग दब गई। ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर आपाति दर्ज कराई, पर उनकी नहीं सुनी गई। लीपापोती कर इसे जैक लगाकर उठाने का प्रयास गया। बिम्ब आदि‍ ढाल दिया गया। दबाव के कारण पुल दब गया। नीचे लगाये गए चैनल साफ तौर पर दबे नजर आ रहे हैं। विभाग के अधिकारी भी देखने नहीं आते।

एजेंसी द्वारा स्थानीये जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की नहीं सुनने और इस प्रकार की लापरवाही पर सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बाहर की एजेंसियां लोहरदगा को चारागाह समझ बैठी है। लूट मचा रही है। उन्होंने कहा कि सांसद को सारी शिकायतों से अवगत कराया जाएगा। इस पर  कार्रवाई अवश्य होगी।

स्थल पर जिला कांग्रेस सचिव नंद किशोर शुक्ला, इमरान आजाद, उप प्रमुख पौल तिग्गा, सेन्हा मुखिया धनवाज उरांव, जिला कार्यकारी युवा अध्यक्ष गुलाम जिलानी, पंचायत अधपक्ष रुसतम अंसारी, तोराड पंचायत अध्यक्ष जीतराम उरांव, जितेन्द्र उरांव, सादिक अंसारी, अफाक अंसारी, आजम अंसारी, अमित उरांव, परवेज आलम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK