सीसीएल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) परिवार ने महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांधीनगर अस्पताल परिसर में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की एक नई प्रतिमा का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक (मा.स.) हर्षनाथ मिश्र, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए उनके संघर्षों और योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर निदेशक हर्षनाथ मिश्र ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा, समता और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए।

मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन पारदर्शिता, न्याय और सत्य के प्रति समर्पित रहा। हमें उनके मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने कार्यों में ईमानदारी और नैतिकता को प्राथमिकता देनी चाहिए।

सीसीएल के सभी क्षेत्रों, परियोजनाओं और कार्यालयों में भी डॉ. अंबेडकर जयंती उत्साह, सम्मान और प्रेरणा के साथ मनाई गई। इसमें कर्मचारियों, अधिकारियों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *