आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मशाल जुलूस सीईडिंग बस स्टैंड से पावर गंज चौक तक निकाली। भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने इसका नेतृत्व किया।
भाजपा के जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने मंगलवार को पहलगाम आए पर्यटकों को गोली मार दी। इसमें 28 लोगों की मौत और दो दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं। मृतकों में एक इजराइल व इटली के भी नागरिक शामिल हैं। आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बल ने भी बड़ा अभियान छेड़ दिया है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आतंकवादियों ने देश को चुनौती दी है। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। पूरा मुल्क एकजुट है। भाजपा नेता संजय बर्मन ने कहा कि यह हमला पहलगाम में नहीं, बल्कि देश पर है। सरकार को एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने की आवश्यकता है।
भाजपा नेता पवन तिग्गा ने कहा कि आतंकी हमले के जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) ने ली है। इस आतंकी संगठन को जल्द से जल्द मिटा दिया जाए। नगर संयोजक सत्यम कुमार ने मृतक के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
मौके पर दिलीप पटनायक, हर्षनाथ महतो, दीपक सराफ, सुकरू उरांव, रश्मि टोप्पो, शशि नंदन भगत, शिव भगत, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, अशोक खत्री, अशोक कसकर, गुंजन अग्रवाल, अभिमन्यु कुमार, विनोद राय, निधिकांत प्रसाद, हैप्पी कुमार, ऐससवि ओझा, मनीष गुप्ता, मनोज कुमार, राजकुमार वर्मा, जगनंदन ओम गुप्ता, पोरानी, प्रदीप कसकर, नवीन कुमार टिंकू, राजकिशोर महतो, शंकर प्रजापति, अजय पंकज, अनिल उरांव, बजरंग करवा, मीणा बकाला, समेला भगत, देवाशीष कर, राजकुमार, प्रकाश नायक, प्रद्युमन पाठक, आर्यन चौधरी, सुनील अग्रवाल, प्रियांशु कुमार, सुशील पटनायक, कपिल मिश्रा, विपुल तमेडा, गणेश साहू, प्रवीण ठाकुर, लक्ष्मी नारायण भगत, जितेंद्र महतो, आकाश वर्मा, अमित शर्मा, सत्यदेव सिंह, पहलवान सिंह, अजय सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK