हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में भाजपा ने फूंका सीएम ममता बनर्जी का पुतला

झारखंड
Spread the love

  • राष्ट्रपति शासन लगाने की उठाई मांग

चक्रधरपुर। पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में चक्रधरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम स्थानीय पवन चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी ने ममता बनर्जी के प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए और केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

अशोक षाड़ंगी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है और ममता बनर्जी की सरकार इसे रोकने में विफल रही है। यह सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। इसलिए, हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह तुरंत पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करे।” पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK