बीआईटी मेसरा ‘नो योरसेल्फ. एस ए टीचर’ पर वर्कशॉप का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा के वैल्यू एजुकेशन सेल ने संस्थान नवप्रवर्तन परिषद के साथ 23 अप्रैल को ‘नो योरसेल्फ. एस ए टीचर’ वर्कशॉप का आयोजन किया। यह एक दिवसीय वर्क्शाप थी, जिसका उद्देश्य फैकल्टी का विकास करना था।

उद्घाटन समारोह कैट हॉल में हुआ। दर्शकों को पिछली वर्कशॉप की झलकियां दिखाने वाला एक सुंदर वीडियो प्रस्तुत किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन हुआ और संस्थान का प्राथना गीत गाया गया।

वर्कशॉप के संयोजक प्रो. संजय कुमार ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने अपने आप को जानने एवं समझने की आवश्यकता के बारे बताया। उन्होंने आगे के कार्यकर्मो के बारे मे भी बताया।

प्रो. संदीप सिंह सोलंकी एवं प्रो. अशोक शेरोन ने भी दर्शोको को संबोधित किया। वर्कशॉप के सह संयोजक प्रो. विशाल.एच. शाह ने धन्यवाद दिया।

सुबह के सत्र की शुरुआत प्रो. संजय कुमार द्वारा “शिक्षण से परिवर्तन तक” विषय पर एक प्रेरणादायक प्रस्तुति के साथ आरंभ हुआ। दोपहर के सत्र में क्विज़ हुआ। सत्र में एक व्याख्यान हुआ, जहां प्रतिभागियों को अपनी व्यक्तिगत बाधाओं को पहचानने और उन पर विजय पाने के लिए मार्गदर्शन मिला। प्रतिभागियों ने एक आत्म विश्लेषण अभ्यास में भाग भी लिया।

शाम के सत्र में “शार्पनिंग द सेल्फ,” “रिलैक्सेशन टेक्निक्स” और “जर्नी विदइन” पर चर्चा की गई। इसके बाद क्विज़ विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। अंत में प्रतिभागियों एवं आयोजकों के बीच कई सुझाव एवं प्रतिपुष्टि साझा की गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK