
आशीष कुमार वर्मा
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू उठाव एवं परिवहन पर लगाम कसा जा रहा है। इस क्रम में रविवार सुबह चक्रधरपुर-सोनुआ-गोईलकेरा मुख्य मार्ग पर अनुमंडल पदाधिकारी (पोड़ाहाट, चक्रधरपुर) ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना वैध चलान के बालू का परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर एवं 2 हाईवा को जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार ये सभी वाहन चक्रधरपुर अनुमंडल के दूरदराज के क्षेत्रों से अवैध रूप से बालू भरकर चक्रधरपुर-सोनुआ-गोईलकेरा मुख्य मार्ग पर बिना किसी खनन परिवहन चलान के अवैध तरीके से परिवहन कर रहे थे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे इन चारों वाहनों को जब्त कर सोनुआ थाना को सौंप दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK