बीएयू कुलपति ने किया फिशरीज साइंस कॉलेज का भ्रमण

झारखंड
Spread the love

गुमला। रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे सोमवार को फिशरीज साइंस कॉलेज का भ्रमण किया I कुलपति ने सभी सहायक प्राध्यापकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से समस्याओं के बारे में पूछा एवं उनके निवारण के सुझाव भी दिए I उन्होंने सभी विभागों का निरीक्षण किया।

कुलपति ने महिला छात्रावास, पुरुष छात्रावास एवं महाविद्यालय के सम्पूर्ण प्रांगण का निरीक्षण किया I निरिक्षण के दौरान वे महाविद्यालय एवं छात्रावासों की व्यवस्था को देखकर खुश हुए। भ्रमण के बाद कुलपति ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्हें अपने जीवन के कुछ उदाहरणों द्वारा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया I

कुलपति ने कहा कि फिशरीज साइंस कॉलेज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अच्छे महाविद्यालयों में एक है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी, अन्य सभी सहकर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK