राजकीय मध्‍य विद्यालय की सहायक शिक्षिका सेवानिवृत्‍त, दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

पलामू। राजकीय मध्‍य विद्यालय, हुसैनाबाद की सहायक शिक्षिका पुष्पा कुमारी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति हो गई। उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय की प्रशाल में किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद ने की। बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीडीओ हुसैनाबाद रामेश्वर मेहता, विशिष्ट अतिथि पूर्व में शिक्षक से नगर पंचायत अध्‍यक्ष बने रामेश्वर राम, सम्मानित अतिथियों में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक यूपी सिंह, विनोद प्रसाद, अंगद प्रसाद, शकील अहमद थे। मंच संचालन शिक्षिका सुषमा पांडेय ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई।

वर्ग आठ की छात्रा खुशी कुमारी, शिपा कुमारी ने स्वागत गीत गाया। आंगुतकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं (खुशी कुमारी, शिपा, अन्नू, बिट्टू, अक्षय, अमित कुमार, अविनाश सहित अन्य बच्चों) ने लघु नाटक पेश किया। थीम वर्तमान शिक्षण पद्धति में बच्चों को दंडात्मक कारवाई के बाद प्रशासन का हस्तक्षेप था।

शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें  उपहार प्रदान किया गया। शाल, अंगवस्त्र एवं कलम डायरी भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने पुष्पा कुमारी के इस विद्यालय में 35 वर्षों की सतत् सेवा और शैक्षिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों को याद किया। कहा कि इनकी निर्विध्न सेवा को  याद किया जायेगा। उनके शेष जीवन आनंदमय, स्वस्थ व सुखमय बीते मंगल कामना की गयी।

वक्ताओं में पूर्व नपं अध्यक्ष रामेश्वर राम, छठन पासवान, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामेश्वर मेहता, यूपी सिंह, अजाप्टा प्रखंड अध्यक्ष मो जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, विनोद प्रसाद, अंगद प्रसाद, शकील अहमद, गिरिवर राम, विद्यालय प्रबंधन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामवृक्ष राम थे।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी धनश्याम पांडेय, सुनील पासवान, सत्यनारायण सिंह, वैभव पांडेय, राजेश कुमार सिन्हा, प्रमोद मेहता, कम्प्यूटर शिक्षक, शिक्षिका सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश मौजूद थे। धन्यवाद एचएम कन्हैया प्रसाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *