रांची। पुनदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन रविवार को किया गया। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम के सदस्य और उनके परिवार के सौजन्य से अन्नपूर्णा महाप्रसाद एव भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद में मेवायुक्त केसरिया खीर का विधिवत भोग पुजारी बिनोद कुमार तिवारी ने लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक में श्रद्धालुओं के बीच केसरिया खीर का वितरण किया गया।
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, उर्मिला पाडिया, सितादेवी शर्मा ने भजनों की अमृत गंगा बहाकर श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सबों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में लगभग 6 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, चिरंजीलाल खंडेलवाल, विशाल जालान, अमित पोद्दार, विजय अग्रवाल, सुरेश भगत, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, रितिका खेतान, प्रमिला परोहीत, सुनीता अग्रवाल, सुमन चौधरी, कविता गाड़ोदिया, शारदा पोद्दार, संतोष देवी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, उषा मोदी, रेखा पोद्दार, ललिता पोद्दार, नीलम गोयल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK