
- झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा : संजय सेठ
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में दो दिवसीय एयर शो का समापन हुआ। आज के इस अवसर पर देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एयर शो में आए लोगों का अभिवादन किया। उनसे मिले और उनका उत्साह भारत माता की जय के नारो के साथ उत्साह वर्धन किया।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा आज से यह एक नया शुभारंभ है। क्षेत्र के युवाओं के लिए कि वह भी भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन सकें। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत राष्ट्र रक्षा के साथ नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। व्यक्तिगत जीवन में अनुशासन, समर्पण और वीरता से लबरेज रहें।
श्री सेठ ने कहा कि यह रांचीवासियों सहित पूरे झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा। यह पहली बार हुआ जब वायुसेना के जाबाजों ने युद्ध के मैदान में नहीं, रांची के आसमान में अपने शौर्य, अनुशासन और पराक्रम का परिचय दिया। क्षेत्र की जनता की तरफ से वायुसेना परिवार का अभिनंदन और साधुवाद।: हमारे जाबांज जब आसमान मापते हैं,
सूर्य किरण एरोबिक टीम ने आसमान में जो छाप छोड़ी, वह हमेशा के लिए रांचीवासियों के दिल में अंकित हो गई। भारतीय वायु सेना के द्वारा किया गया यह शो अविस्मरणीय बन गया। यह झारखंड का ऐतिहासिक शो रहा। सूर्यकिरण के जाबांज जब आसमान में कलाबाजियां दिखा रहे थे तो नीचे बैठा जनसमूह सांसे रोके, मंत्रमुग्ध हो एकटक देखता ही रहा।
यह कार्यक्रम सेना की कलाबाजी नहीं था बल्कि पराक्रम, शौर्य, तकनीक, आपसी समन्वय, आत्मविश्वास का सम्मिश्रण था; केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने इस सफल आयोजन मैं सहयोग देने के लिए रांची उपाय रांची जिला पुलिस बल सहित रांची की तमाम जनता को धन्यवाद दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK