अधिवक्ता और लिपिकों को ई फाईलिंग व डिजिटल कार्य को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता लिपिक को ऑनलाइन फाईलिंग एवं ई कोर्ट कार्य पद्धति पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ई कमेटी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और ज्यूडिशियल एकेडमी, झारखंड एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सचिव राजेश कुमार, अधिवक्ता सह मध्यस्थ हेमंत कुमार सिन्हा, एलएडीसीएस चीफ नसीम अंसारी, डीएसए महेश प्रसाद सिन्हा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अधिवक्ता सह मध्यस्थ हेमंत कुमार सिन्हा, एलएडीसीएस चीफ नसीम अंसारी और जिला सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर सिविल कोर्ट महेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे। इसमें बताया गया कि ई कोर्ट के माध्यम से केस की स्थिति, संख्या सहित केस से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व में केस फाइलिंग होने के बाद लोगों को केस की स्थिति की जानकारी नहीं हो पाती थी। अब लोग अपने मामलों के बारे में ई कोर्ट के माध्यम से खुद से पता कर सकते हैं। कहा कि ई-फाइलिंग के होने से पेपरलेस कार्य को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, समय और धन की भी बचत होगी।

उन्होंने बताया कि पहले फाइलिंग प्रक्रिया फिजिकल मोड में होती है। ई कोर्ट के तहत फाइलिंग डिजिटल मोड में होगा। इसके लिए सभी अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक को पंजीकृत होना आवश्यक है। जो अधिवक्ता या अधिवक्ता लिपिक पंजीकृत नहीं होंगे, उन्हें फाईलिंग करने में समस्या उत्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन को रोके नहीं जा सकता, बल्कि परिवर्तन को लोगों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करने चाहिए। डीएसए महेश प्रसाद सिन्हा ने उपस्थित अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक को प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखलाकर ई फाइलिंग में पंजीकृत होने की विधि को विस्तार से बताया। मौके पर 50 से अधिक अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK