चक्रधरपुर। अवैध बालू उठाव एवं परिवहन की रोकथाम के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) पोड़ाहाट, चक्रधरपुर ने चक्रधरपुर सोनुआ गोईलकेरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, बिना वैध चलान के अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर, बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉलियां और एक हाईवा को जब्त किया गया। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार ये वाहन चक्रधरपुर अनुमंडल के दूरदराज के क्षेत्रों से अवैध रूप से बालू भरकर चक्रधरपुर सोनुआ गोईलकेरा मुख्य मार्ग पर बिना खनन परिवहन के अवैध तरीके से परिवहन कर रहे थे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे दोनों ट्रैक्टर, बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ओडिशा नंबर की एक हाईवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए चक्रधरपुर थाना और सोनुआ थाना को सौंप दिया है। इसके साथ ही, इस संबंध में जिला खनन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि आगे कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।
इस कार्रवाई से अवैध बालू के कारोबार में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहने की संभावना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK