एबीवीपी लोहरदगा नगर इकाई ने मनाई डॉ अंबेडकर जयंती

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) लोहरदगा नगर इकाई ने संग्रहालय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहेब अमर रहें’ जैसे नारों के साथ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया।

जिला संयोजक आदित्य कुमार साहू ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा, “जो इतिहास भूल जाते हैं, वे इतिहास बना नहीं सकते। संविधान को सुधारा जा सकता है, लेकिन बदला नहीं जा सकता।” उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते ही मन में एक ही नाम आता है – संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अंशु वर्मा ने कहा, “कोई भी देश तब तक विकास नहीं कर सकता जब तक वहां संविधान का उचित पालन न किया जाए।” वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जानवी कंचन गोयल ने कहा कि “लोकतंत्र की आत्मा उसका संविधान होता है, और इसके पालन से ही देश की समृद्धि और विकास सुनिश्चित होता है।”

इस अवसर पर कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष मंगल देव उरांव, एसएफएस प्रमुख पिंटू नायक, एसएफएस प्रांत प्रमुख छवि सिंह ,नितेश नायक, विमलेश राम, दीपक साहू, नवनीत प्रजापति, पृथ्वी तमेरा, प्रशांत कुमार, आकाश कुमार, अमर उरांव, अंकित उरांव, नीरज उरांव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *