चक्रधरपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां केंद्रीय महाधिवेशन रांची में हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले से 172 प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के नेतृत्व में रांची के लिए रवाना हुए।
रांची रवाना होने से पूर्व सभी कार्यकर्ता चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष एकजुट हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और महाधिवेशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।
जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने बताया कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रतिनिधि महाधिवेशन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महाधिवेशन पार्टी की नीतियों और भविष्य की रणनीतियों पर महत्वपूर्ण चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहकर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।
बता दें कि झामुमो का यह 13वां केंद्रीय महाधिवेशन राज्य की राजनीतिक दिशा और पार्टी की आगामी योजनाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के प्रतिनिधियों की यह भागीदारी जिले के कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK