कोलकाता। मध्यवर्ती बड़ाबाजार इलाके में फलपट्टी माचुआ के पास स्थित एक होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। अधिकांश घायलों को अस्पताल से घुट्टी दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक मध्यवर्ती बड़ाबाजार इलाके में स्थित रितुराज होटल में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 14 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुई। आग पर काबू पाने में अग्निशमन दल को लगभग छह घंटे लगे। इस दौरान 10 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे।
मृतकों में 11 पुरुष, 1 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। अधिकांश घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकांश मौतें दम घुटने के कारण हुईं, जबकि एक व्यक्ति ने घबराहट में ऊपरी मंजिल से कूदकर जान गंवा दी। होटल के अधिकांश मेहमान कमरे में फंसे रह गए थे, और कई लोगों ने खिड़कियों और संकरे किनारों से बाहर निकलने की कोशिश की।
अग्निशमन और आपदा प्रबंधन दल ने कई लोगों को बचाया। होटल के संकरे गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाके के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयां आईं। कोलकाता पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। राज्य सरकार ने पीड़ितों के लिए राहत और सहायता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK