विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाएं सम्मानित

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 पर कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की उन छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 2024 की परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। अंकिता बानरा (कक्षा 8) और रीमा प्रधान (कक्षा 12) को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया।

खेल जगत में रूपा रानी तिर्की (लॉन बॉल), चांदमुनी कुंकल (आर्चरी), माधुरी कुंकल (जूनियर नेशनल डब्ल्यू.बी. 2024), माधुरी कुंकल और मिली मछुवेन (68 एसजीएफआई नेशनल गुजरात 2024), सरीना बिरुली (68 एसजीएफआई नेशनल गुजरात 2024) और ज्योति मछुवेन (68 एसजीएफआई नेशनल गुजरात 2024) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। पोषण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली 9 सेविकाओं को भी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर, झारखंड के मुख्यमंत्री के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के संदेश की प्रतियां वितरित की गईं। महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसर प्रदान करने के लिए शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 5 शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण पर नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए।

सांसद जोबा माझी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही एक खुशहाल और उन्नत समाज का निर्माण किया जा सकता है। उपायुक्त ने सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और बालिकाओं को साइकिल वितरण जैसी पहलों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *