मिस्सी के वार्षिक समारोह में महिला सशक्‍त‍िकरण पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

  • स्टोरी ऑफ चेंज पुस्तक का विमोचन किया गया
  • श्रेष्‍ठ योगदान के लिए महिला खिलाड़ी सम्‍मानित

रांची। छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ की महिला इकाई (मिस्सी) का वार्षिक समारोह डिबडीह स्थित जे.के. सेलिब्रेशन में आज दिनांक 12 मार्च, 2025 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर “महिला सशक्तिकरण के मापदंड” विषय पर आधारित एक विशेष चर्चा हुई। इसमें कई विशिष्ट महिलाओं ने भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।

चर्चा सत्र में डॉ. साची कुमारी, डॉ. किरण, बरनाली चक्रवर्ती, श्रावणी, प्रिया, ऋचा तिवारी, पिंकी तिग्गा, एलीना होरो, डोरंडा थाना प्रभारी दीपीका प्रसाद, डॉ. आलम आरा, शांति कुमारी सनवाइया और जर्मिना नैन्सी तिर्की ने अपने विचार साझा किए।

वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मापदंड हर किसी की दृष्टि में अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने, संपत्ति के अधिकार, सत्ता और संपत्ति पर स्वामित्व में सशक्त हों। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनकी राजनीतिक भागीदारी भी आवश्यक है।

समारोह में “स्टोरी ऑफ चेंज” पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें बाल विवाह उन्मूलन के लिए प्रयासरत किशोरियों की प्रेरणादायक कहानियों को संकलित किया गया है। इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें शिवानी टोप्पो, अनिता डुंडुंग, एलिजाबेथ लकड़ा, प्रीति लकड़ा, विकसित बड़ा और दिव्यानी लिंडा शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर आधारित एक नाटक का भी मंचन किया गया, जिसमें गुमला, सिमडेगा, रांची और हजारीबाग की महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। समारोह को सफल बनाने में स्नेह प्रतीक मेहता, कुमार पीयूष, अर्चना आयिंद, रामप्रकाश, सुनील कुमार महतो, तारा देवी, मायावती देवी, सुषमा उरांव, गिरधर कुमार सिंह और सुधा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK