बिजली हुई गुल तो चोरों की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले, हाथ किया साफ

झारखंड अपराध
Spread the love

चक्रधरपुर। बिजली गुल होने पर चोरों की बल्‍ले-बल्‍ले हो गई। उसने इसका फायदा उठाकर लाखों पर हाथ साफ कर दिया। घटना चक्रधपुर शहर के वार्ड संख्या 5 में शुक्रवार रात घटी। यहां के कमल बक्सा वाला नामक व्यक्ति के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने और 5000 रुपये नकद चुरा लिए।

घटना के समय परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो रहे थे। चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अलमारी में रखे गहने और नकदी चुरा लिए। परिवार के सदस्यों को चोरी का पता तब चला, जब वे सुबह उठे। अलमारी खुली पाई। चोरी की घटना के समय तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली गुल थी, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी।

पीड़ित कमल बक्सा वाला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। चोरों की तलाश में जुटी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस को इस पर लगाम लगानी चाहिए। पीड़ित और स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी के सामान को बरामद करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK