ग्रामीणों ने हाईवा को रोका, चाबी छिनी, पुलिस को दी सूचना, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। ग्रामीणों ने हाईवा को रोका। चालक से हाइवा की चाबी छिन ली। उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। यह मामला जिले के सेनहा प्रखंड क्षेत्र के गंगेया गांव का है।

यहां के ग्रामीणों ने सड़क पर चल रहे तेज रफ्तार हाईवा को रोका। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि‍ गिट्टी और डस्ट बिछाकर बनाए गए सिंगल रोड पर तेज रफ्तार वाहनों से सड़क दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी रहती है। धूलकण उड़ने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में संदेह है कि हाईवा द्वारा अवैध बालू की ढुलाई दिन रात की रही है। मामले की सूचना बुधवार की रात पुलिस एवं जिला खनन पदाधिकारी को दी गई।  थाना प्रभारी मौके पर दलबल के साथ पहुंचे। कागजातों की तहकीकात की।

ग्रामीणों ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि गांव की सड़कों पर धीमी गति से गाड़ी चलाए। भारी वाहनों के लिए मुख्य सड़क का निर्माण किया गया है। इस सिंगल सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन बंद करें। ग्रामीणों ने भारी वाहनों के चाबी छीन ली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK