कल सुबह 11 बजे से नहीं रहेगी बिजली, ये इलाके होंगे प्रभावित

झारखंड
Spread the love

पलामू। कल डालटनगंज शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान पेड़-पौधों की टहनी की छंटाई का कार्य किया जाएगा। कुछ इलाकों में दोपहर ढाई बजे से बिजली कटी रहेगी।

डालटनगंज (शहरी) के सहायक विद्युत अभियंता के बताया कि 2 मार्च, 2025 को सुबह 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र और फील्ड में अनुरक्षण का काम होगा। पेड़-पौधों की टहनी की छंटाई का काम भी होगा।

इसके कारण शहरी क्षेत्र के सत्संग मंदिर, हाउसिंग कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, मेहता नगर, बारालोटा, कचरवा, गुरयाही, बहलोलवा, रेडमा, 2 नंबर टाउन रोड, केवाल टोली, राँची रोड, पांकी रोड, हवाई अड्‌डा, चियांकी के साथ-साथ लेस्लीगंज, पांकी, चैनुपर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

श्री श्‍याम मित्र मंडल की शोभायात्रा और पेड़-पौधों की टहनी की छंटाई होगी। इसकी वजह से रविवार को लगभग 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक बाजार फीडर, हॉस्पिटल फीडर से विद्युत आपर्ति बाधित रहेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK