दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या पर बवाल, कई घायल

अपराध उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। बड़ी खबर आ रही है, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दलित युवती की दुष्कर्म के बाद मौत को लेकर बवाल हो गया है। परिजनों ने गैंगरेप के बाद के बाद हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद शुक्रवार को रानीगंज के दुर्गागंज बाजार में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हालात बिगड़ा, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद ग्रामीण और ज्यादा उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान सीओ रानीगंज समेत 11 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती घर के पास एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र रानी गंज के अधारगंज गांव की रहने वाली युवती की मां ने बताया है कि उसकी बेटी घर से कुछ दूर पर स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती थी।

बेटी बीते गुरुवार की शाम ड्यूटी पर गयी थी। आधी रात में अस्पताल से उसको सूचना दीं गयी कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है, उसे इलाज के लिये दूसरे अस्पताल में ले जाना है। जब वह अस्पताल पहुंची, तो देखा कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है।

परिजन मृत बेटी के शव को लेकर घर आये तो देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसके अंडर गारमेंट फ़टे हुये थे। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बाजार में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि युवती की मां के बयान पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन और जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि घटना के प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करके कठोर कार्रवाई की जायगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK