पहले की तरह अलविदा जुमा में हो छुट्टी : संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने अलविदा जुमा में छुट्टी घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में मोर्चा ने कार्मिक सचिव को एक ज्ञापन सौंपा है। मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद और प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने कहा कि इस वर्ष 28 मार्च को पवित्र माह रमजान का अलविदा जुमा है। अलविदा जुमा का महत्व इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ हमेशा से जुड़ा हुआ है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अवकाश दिया जाता रहा है। राज्य कर्मियों को इस वर्ष अलविदा जुमा की छुट्टी नहीं दी गई है।

मोर्चा के पदधारियों ने कहा कि जेसीईआरटी द्वारा राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए जारी एकीकृत अवकाश तालिका में अलविदा जुमा की छुट्टी नहीं दी गई है। यह अत्यंत खेदजनक है। अलविदा जुमा की छुट्टी अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी दिया जाना चाहिए।

मोर्चा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अलविदा जुमा के महत्व को देखते हुए अन्य राज्यों की भाँति झारखंड राज्य में भी इस वर्ष 28 मार्च को राजकीय अवकाश घोषित किया जाय।

 मोर्चा के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दास द्वारा मांग पत्र की प्रति मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं उप कार्मिक सचिव को भी हस्तगत कराई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK