
रांची। बीआइटी मेसरा ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बीटोत्सव ’25’ की थीम 7 मार्च को एनसीसी ग्राउंड में रिलीज किया। इस थीम का उद्घाटन छात्र मामलों के डीन डॉ भास्कर कर्ण ने किया। इस अवसर पर बीटोत्सव ’25 के संकाय समन्वयक डॉ. अमित कुमार तिवारी ने सभी को संबोधित किया।
‘बीटोत्सव-25’ का आधिकारिक थीम ‘हस्ताक्षर : सेलीब्रेटिंग दी लीजेंड्स’ हैं। इसके अलावा, “बिटोत्सव ’25” की सामाजिक थीम ‘महानायकों की धरती : झारखंड’ थी, जिसके द्वारा झारखंड की समृद्ध विरासत और इसके महान व्यक्तित्वों श्रद्धांजलि दी गई है। यह थीम राज्य के क्रांतिकारियों, योद्धाओं और नेताओं के उस विशाल योगदान को रेखांकित करती है, जिन्होंने राज्य की नींव रखी।
यह उत्सव 60 से ज्यादा आयोजनों की मेज़बानी करेगा। दिन के आयोजनों में छात्रों को कला, वाद–विवाद, क्विज और तकनीकी कौशल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, वहीं रात के कार्यक्रमों में मशहूर कलाकारों के प्रदर्शन होंगे।
उत्सव की शुरुआत एक भव्य उद्घाटन समारोह और हैरिटेज नाइट के साथ की जाएगी। इसमें भारतीय शास्त्रीय कला, संगीत, नाटक और नृत्य जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उत्साह को जारी रखते हुए 21 मार्च बैंड नाइट का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च को रॉक बैंड्स अपनी प्रस्तुति देंगे। 23 मार्च को ग्रैंड फिनाले ‘प्रो नाइट’ होगा, जिसमे भारतीय संगीत उद्योग के मशहूर कलाकारों की चमक देखने को मिलेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK